Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

प्रयागराज में चल रहा महाकुम्भ अब समाप्त होने की कगार पर है, लेकिन महाकुंभ को लेकर सियासी सरगर्मी कम होने का नाम नहीं ले रही महाकुंभ को लेकर पिछले कई दिनों से आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है हर कोई जुबानी जंग में दूसरे को मात देते नजर आ रहा है।
जैसे जैसे संगम में आस्था की डुबकी लगाने वालों की संख्या में तेजी आ रही है वैसे-वैसे इसको लेकर सियासत भी जोर पकड़ती जा रही है जब बात हिंदुत्व और सनातन की हो तो भला योगी आदित्यनाथ कहा पीछे रहते है। महाकुंभ पर हो रहे लगातार हमलों पर सीएम योगी ने विपक्ष के खिलाफ जमकर तंज कसा।
सीएम योगी ने कहा महाकुम्भ में जिसने जो तलाशा उसको वही मिला, गिदों को केवल लाश मिली, स्वरों को गंदगी मिली, संवेदनशील लोगों को रिश्तों की खूबसूरत तस्वीरें मिली। सीएम योगी ने कथित रूप से समाजवादियों को उनका असली चेहरा भी दिखाया। सीएम योगी ने कहा मानव का मानव होना उपलब्धि है, मानव का दानव होना पराजय है।
जिन लोगों ने अपने समय में इस पूरे आयोजन को अव्यवस्था और भ्रष्टाचार का शिकार बनाया था, आज वे महाकुंभ पर इस प्रकार की टिप्पणी करके भारत की भावनाओं के साथ ही खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि आप समाजवादी से सनातनी हो गए हैं
लेकिन यह भी निश्चित है कि जो दुर्भावना से कुंभ में जाएगा उसकी दुर्गति भी तय है, हमने समाजवादी पार्टी की तरह आस्था से कभी खिलवाड़ नहीं किया। CM योगी के इस ब्यान पर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। महाकुम्भ आयोजन पूरा होने में अब बस कल का दिन बचा है। महाशिवरात्रि के मौके श्रद्धालुओं की भरी भीड़ पहुंचने के आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल इस खबर में इतना ही ऐसी ही और बड़ी ख़बरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।