Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

RRB Group D Vacancy 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा ग्रुप डी के लेवल वन के अंतर्गत 32438 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया को 23 जनवरी 2025 से शुरू कर दिया गया है। इस भर्ती के अंतर्गत दसवीं पास उम्मीदवार जो रेलवे की नौकरी करना चाहते हैं, आवेदन कर सकते हैं। यह आपके लिए सुनहरा मौका है। ऑनलाइन की आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 तक चलने वाली है।
इस भर्ती के अंतर्गत क्या पात्रता रखी गई है और कैसे आप इसमें आवेदन कर सकते हैं। इसकी जानकारी आपको नीचे दी जा रही है।
इस भर्ती के अंतर्गत देशभर के जितने भी रेलवे डिवीजन है वहां पर भर्ती की जाएगी। सेलेक्ट किए गए उम्मीदवारों को देश में अलग-अलग लोकेशन पर नियुक्ति मिलने वाली है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर ऑनलाइन एग्जाम देनी होती है। इसके बाद उनकी फिजिकल एग्जामिनेशन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रक्रिया को भी पूरा किया जाता है। अंत में सभी सेलेक्ट किए गए व्यक्तियों का मेडिकल एग्जामिनेशन होता है। इस भर्ती के अंतर्गत रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर विकसित करके आवेदन किया जा सकता है।
रेलवे की इस भर्ती के अंतर्गत 10वीं पास उम्मीदवारों का आवेदन करने का मौका दिया जा रहा है। इस भर्ती के अंतर्गत किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास कर चुके उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए मिनिमम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 36 वर्ष रखी गई है। अगर आप किसी रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवार हैं तो सरकारी नियमों के अनुसार आपको एज लिमिट में छूट भी दी जाएगी।
रेलवे की इस भर्ती के अंतर्गत अगर आप आवेदन करना चाहते हैं तो आपको ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फीस को जमा करवाना होगा। यहां पर जनरल ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए ₹500 के एप्लीकेशन फीस जमा करवानी होगी। वहीं रिजर्व कैटिगरी एससी एसटी और महिलाओं के लिए ₹250 की एप्लीकेशन फीस रखी गई है।