Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Ration Card Rules 2025: भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के नागरिकों को हर महीने बिल्कुल फ्री में राशन उपलब्ध करवाया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले नागरिकों को विशेष रूप से इस योजना के अंतर्गत लाभ मिलता है। अगर आप भी एक राशन कार्ड धारक हैं, तो सरकार ने राशन कार्ड के कुछ नियमों में बदलाव कर दिया है।
नए नियमों के अनुसार, अगर आप राशन कार्ड की पात्रता को पूरा नहीं करते हैं और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के नए नियमों को पूरा नहीं करते हैं, तो आपको फ्री राशन का लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए जल्दी से आपको इन नए नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए।
सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के माध्यम से राशन कार्ड धारकों के लिए कुछ नए नियम जारी कर दिए गए हैं। ये नए नियम इसलिए जारी किए गए हैं ताकि निशुल्क खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को लाभ मिल सके और अपात्र लोगों को लिस्ट से हटाया जा सके।
अगर आपके पास राशन कार्ड है, लेकिन आपका मोबाइल नंबर और आधार नंबर आपस में लिंक नहीं है, या आपके बैंक अकाउंट से आपका आधार कार्ड और मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको इस योजना का लाभ लेने में मुश्किल आने वाली है। आइए जानते हैं सरकार ने कौन-कौन से नियम बदल दिए हैं।
अगर आप सरकार द्वारा मिलने वाले निशुल्क राशन का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको अपने राशन कार्ड की KYC प्रक्रिया को पूरा करना होगा। आपके राशन कार्ड में जितने भी मेंबर हैं, उन सभी को KYC करनी होगी, ताकि राशन कार्ड के माध्यम से मिलने वाले लाभ का कोई गलत फायदा न उठा सके।
समय-समय पर KYC प्रोसेस अपडेट करते रहना जरूरी है, ताकि सिर्फ जीवित लोगों को ही इस राशन का लाभ मिल सके।
सरकार ने जमीन के हिसाब से राशन देने का फैसला लिया है। पहले ऐसा होता था कि तीन हेक्टेयर जमीन वाले व्यक्ति को भी बिल्कुल फ्री में राशन दिया जाता था, लेकिन अब इस नियम को बदल दिया गया है।
अब सिर्फ दो हेक्टेयर जमीन तक के मालिक को ही इस योजना का लाभ मिलेगा। इससे ज्यादा जमीन होने पर आपको फ्री राशन का लाभ नहीं मिलेगा।
सरकार नए नियमों के माध्यम से खाद्य वितरण प्रणाली में सुधार लाना चाहती है, ताकि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति इसका लाभ लेने से वंचित न रह सके।
अब डिजिटल माध्यम से राशन कार्ड में शामिल कोई भी व्यक्ति अपने अंगूठे का निशान लगाकर बिल्कुल फ्री में राशन प्राप्त कर सकता है। इससे परिवार के बाहर का कोई भी व्यक्ति आपके राशन का लाभ नहीं ले सकेगा।
सरकार ने जो नए नियम जारी किए हैं, उनके अनुसार अगर आपकी इनकम अच्छी हो गई है, या फिर पहले आप गरीब थे लेकिन अब आपकी इनकम अच्छी हो गई है, तो आपका नाम फ्री राशन की लिस्ट से हटा दिया जाएगा।
समय-समय पर सर्वेक्षण किया जाएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के कारण आपका नाम लिस्ट से हटाया जाएगा।
साल 2025 में प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक राशन कार्ड का लाभ पहुंचाने के लिए सरकार ने जिम्मेदारी ली है। अगर कोई भी व्यक्ति नए नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे इस सरकारी राशन योजना का लाभ बिल्कुल नहीं मिलेगा।