Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

वो ऐतिहासिक पल आ चुका है, जिसका सालों से इंतजार किया जा रहा था! राजस्थान सरकार ने बांसवाड़ा को हैंगिंग ब्रिज की सौगात दी है, और यह सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि इस क्षेत्र के लिए एक विकास का नया अध्याय साबित होने जा रहा हैराजकुमार रौत, जो आदिवासी समाज के बड़े नेता हैं और हमेशा अपने क्षेत्र के हक की लड़ाई लड़ते रहे हैं, इस पुल की घोषणा से खुश हैं।
आपको याद होगा, कि उन्होंने भील प्रदेश के आदिवासी आरक्षण और विकास योजनाओं की आवाज संसद से लेकर सोशल मीडिया तक उठाई थी। उन्होंने डूंगरपुर गुजरात हाईवे पर ट्रकों से हो रही अवैध वसूली के खिलाफ भी मोर्चा खोला था। अब, इस बार राजस्थान सरकार ने उनकी मांगों को पूरी तरह से माना और बांसवाड़ा में राजस्थान का पहला हैंगिंग ब्रिज बनाने की घोषणा कर दी है।
तो, आइए जानते हैं क्यों खास है यह गोविंद गुरु सेतु और क्या यह विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। राजस्थान का पहला सेंसर सपोर्ट ब्रिज बनेगा, जिसकी लागत होगी 105 करोड़ रुपए। इस ब्रिज में 20 से 25 सेंसर लगाए जाएंगे, जो 100 साल तक काम करेंगे। इसके अलावा, यह ब्रिज सैटेलाइट सिस्टम से जुड़ा होगा, जिससे ब्रिज की स्थिति की रिपोर्ट नियमित रूप से मिलेगी।
पुल की लंबाई होगी 906 मीटर, और यह आनंदपुरी (बांसवाड़ा) और चीखली (डूंगरपुर) को जोड़ेगा। जो दूरी आज 90 किलोमीटर की है, वह पुल के बनने के बाद केवल 20 किलोमीटर रह जाएगी। अब इस पुल के निर्माण के लिए 144 मीटर ऊंचे पिलर बनाए जाएंगे, और यह पुल स्टील के तारों के सहारे पूरी तरह से मजबूत और सुरक्षित होगा। इस पुल से न केवल ट्रांसपोर्टेशन में आसानी होगी, बल्कि इस क्षेत्र के लोगों को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। और एक नया पर्यटन केंद्र भी बन सकता है।
अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि इस पुल का निर्माण कार्य कब पूरा होगा। आपको बता दें कि 2018 में शुरू हुआ था पुल का काम, लेकिन धीमी गति से चल रहा था। अब सरकार की नई घोषणा के बाद इस पुल के निर्माण में तेजी लाई जाएगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये सौगात चुनावी है, या फिर सचमुच बांसवाड़ा के लोगों के लिए एक तोहफा साबित होती है? इस विकास कार्य का वास्तविक फायदा कब तक बांसवाड़ा के लोगों को मिलेगा, यह तो वक्त ही बताएगा। आपका इस मामले पर क्या कहना है हमे कमेंट करके जरूर बताये साथ ही जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।