Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Rajasthan Patwari Vacancy: राजस्थान में पटवारी भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है, 22 फरवरी 2025 से राजस्थान में पटवारी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। इसके लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो गया है। कोई भी महिला या पुरुष अगर इस भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं, तो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान की इस पटवारी भर्ती के बारे में सभी प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल में हम आपको नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं, उसे ध्यानपूर्वक पढ़ें।
राजस्थान की इस पटवारी भर्ती में कुल 2020 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें गैर-अनुसूचित क्षेत्र के लिए 1733 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 287 पद रखे गए हैं। इस परीक्षा में जिन अभ्यर्थियों ने सेट ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा क्वालीफाई की है, सिर्फ वही आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया 22 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है, जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2025 रखी गई है।
राजस्थान में पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को जनरल कैटेगरी के लिए ₹600 की एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा, वहीं रिजर्व कैटेगरी के लिए ₹400 की एप्लीकेशन फीस का भुगतान करना होगा। किसी भी ऑनलाइन माध्यम से इस एप्लीकेशन फीस का भुगतान किया जा सकता है।
इस भर्ती के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, अधिकतम 40 वर्ष तक के उम्मीदवार पटवारी भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी। किसी भी रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार एज रिलैक्सेशन भी प्रदान किया जाएगा।
पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए आपका किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी अथवा कॉलेज से न्यूनतम ग्रेजुएशन पास होना जरूरी है। इसके साथ ही राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित की गई सेट ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा पास होना आवश्यक है। आवेदन करने वाले व्यक्तियों के पास आरएससीआईटी कंप्यूटर कोर्स होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक चेक करें।
यहां पर जो भी व्यक्ति आवेदन करेंगे, सबसे पहले उनकी लिखित परीक्षा ली जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा।
बात करें परीक्षा की, तो यहां पर कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक प्रश्न दो अंक का रखा गया है। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को कुल 3 घंटे का समय मिलने वाला है। एग्जाम पैटर्न और परीक्षा के सिलेबस से संबंधित अधिक जानकारी आप आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं।