Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

राजसमंद. जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी! अब हर माह बिजली बिल मिलेगा, वह भी ऑन द स्पॉट। अजमेर डिस्कॉम ने जिले में स्पॉट बिलिंग सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत अब घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली का बिल मिलेगा।
डिस्कॉम ने फीडर इंचार्ज को HTT (Handheld Terminal) मशीनें प्रदान की हैं। ये मशीनें मौके पर ही मीटर रीडिंग लेकर, फोटो के साथ बिजली बिल जनरेट करेंगी। बिल तुरंत डाउनलोड कर उपभोक्ता को सौंपा जाएगा।
डिस्कॉम ने बैंगलुरू की BCITS कंपनी से खास सॉफ्टवेयर बनवाया है, जो उपभोक्ताओं को कई सुविधाएं देगा:
राज्य सरकार की ओर से पहले 200 यूनिट तक छूट दी जाती थी, जिसे अब हर माह 100-100 यूनिट में विभाजित कर दिया गया है।
बी.एस. शर्मा, एसई विद्युत भवन राजसमंद, ने बताया कि यह सुविधा जिले में पारदर्शिता और उपभोक्ता संतुष्टि के लिए लाई गई है। अब उपभोक्ताओं को हर माह बिजली का बिल मिलेगा और वे इसे आसानी से जमा कर सकेंगे।
स्पॉट बिलिंग से उपभोक्ताओं को न केवल सुविधा होगी बल्कि बिजली बिलिंग प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो जाएगी। यह नई पहल बिजली वितरण को डिजिटल और अधिक उपभोक्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।