Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के फिटनेस को लेकर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा लिख दिया कि अब कांग्रेस के लिए ही मुसीबत खड़ी हो गई। सीधे शब्दों में कहें तो शमा मोहम्मद ने रोहित शर्मा को एक खिलाड़ी के तौर पर मोटा कहा, कांग्रेस यहीं नहीं रुकी उन्होंने रोहित की कप्तानी तक को बेअसर बता दिया।
मगर अब शमा मोहम्मद के बयान पर विवाद खड़ा हो चुका है, उनके बयान को लेकर भाजपा लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रही है। हालांकि कांग्रेस ने शमा मोहम्मद के बयान से खुद को अलग कर लिया है, साथ ही पोस्ट को डिलीट करने के लिए भी कहा है मगर सवाल यह कि आखिर कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद हैं कौन।
जिनके बयान से इतना तहलका मचा हुआ है, कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद का विवादों से पुराना नाता रहा है, साल 2019 में वह सुर्खियों में तब आई थी जब लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कांग्रेस के टिकट वितरण पर ही सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी को केरल में ज्यादा महिलाओं को टिकट देना चाहिए। रोहित शर्मा पर दिए ब्यान को लेकर अब बीजेपी कांग्रेस पर लगातार हमला कर रही है।
कांग्रेस पार्टी को भारत की कोई भी उपलब्धि हजम नहीं होती, भारत की अगर कूटनीतिक उपलब्धि होती है तो कांग्रेस पार्टी उसका विरोध करती है। इस पर शमा अपना पक्ष भी रखती है और कहती है की मेने किसी की बॉडी shamming नहीं की, मेने बस इतना कहा की एक स्पोर्ट्समैन यानी खिलाडी के तोर पर रोहित शर्मा overweight है। भारतीय खिलाडी को लेकर कहे गए ये शब्द आपको कहा तक सही लगते है हमे कमेंट करके जरूर बताये।