Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दिल्ली विधानसभा के दूसरे दिन मंगलवार को सदन में शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की गई, जिसे मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सदन में रखा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने इस रिपोर्ट को लेकर तीखा बयान दिया और कहा कि पिछली सरकार ने जानबूझकर इस रिपोर्ट को छिपाया और सदन में पेश नहीं किया, जो संविधान का खुला उल्लंघन था। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नई शराब नीति के कारण दिल्ली सरकार को 2000 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। नीति की संरचना कमजोर थी और लाइसेंस प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई गई।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि विशेषज्ञ पैनल ने कुछ महत्वपूर्ण बदलावों का सुझाव दिया था, जिन्हें तत्कालीन डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने अनदेखा कर दिया। इससे पहले, विधानसभा सत्र के दौरान विपक्षी पार्टी AAP ने मुख्यमंत्री हाउस में भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरों को हटाए जाने पर जमकर हंगामा किया, जैसे ही उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने भाषण देना शुरू किया, आप विधायकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए।
इस बवाल के बाद, नेता प्रतिपक्ष आतिशी समेत 21 AAP विधायकों को 3 मार्च तक सस्पेंड कर दिया गया। बाहर आकर, आतिशी ने सवाल उठाया कि CM हाउस से भगत सिंह और अंबेडकर की तस्वीरें क्यों हटाई गईं, क्या पीएम मोदी बाबा साहेब अंबेडकर से भी बड़े हैं? उन्होंने यह भी कहा कि AAP सरकार के दौरान हर सरकारी दफ्तर में इन महान व्यक्तियों की तस्वीरें लगाई गई थीं। आइये आपको बताते है CAG रिपोर्ट से जुड़े 4 बड़े घाटे।
सबसे पहले बात करते है दुकानों के संचालन की अनुमति में देरी , नॉन कंफर्मिंग म्युनिसिपल वाईस में दुकानें खोलने के लिए समय पर अनुमति न मिलने से 941.53 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
फिर, ठेकेदारों ने लाइसेंस सरेंडर किए जिस वजह से सरकार की तरफ से टेंडर फिर से जारी न करने के कारण 890.15 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
अब बात करते है तीसरे बड़े नुक्सान की तो कोरोना महामारी के दौरान ठेकेदारों को नियमों के खिलाफ जाकर छूट देने से 144 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।
और आखरी सबसे बड़ा घाटा ये था की सिक्योरिटी डिपॉजिट की कमी, लोकल लाइसेंसधारकों से उचित सिक्योरिटी डिपॉजिट न वसूलने से 27 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र को 2 दिन के लिए बढ़ा दिया है। अब यह सत्र 28 फरवरी और 1 मार्च तक चलेगा। पहले यह सत्र केवल 24, 25 और 27 फरवरी तक निर्धारित था, और 26 फरवरी को शिवरात्रि के कारण छुट्टी घोषित की गई थी। फ़िलहाल इस खबर में इतना ही CAG रिपोर्ट्स से जुडी लेटेस्ट updates जान ने के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।