Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

आज की बड़ी खबर में हम बात करेंगे, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की नयी घोषणा के बारे में, जिससे आम आदमी पार्टी में हड़कंप मच गया है। दिल्ली सरकार के अंदर निगमों, निर्माण कार्यों और ठेकों पर घोटाले की जांच शुरू हो गई है।
और अब आतिशी मारलेना, मनीष सिसोदिया, और सत्येंद्र जैन जैसे बड़े नामों के लिए मुसीबतें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली सरकार के द्वारा किए गए निर्माण कार्यों की अब जांच होगी, जिनकी कुल लागत 20 करोड़ रुपये से अधिक है। और ये जांच उस वक्त के निर्माण ठेकेदारों, अधिकारियों, और मंत्रियों पर केन्द्रित होगी।
रेखा गुप्ता ने हाल ही में दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों, स्कूलों, और अन्य सरकारी निर्माण स्थलों का दौरा किया, जहां उन्हें भ्रष्टाचार और निर्माण कार्यों में घोटाले के स्पष्ट संकेत मिले हैं। एक बड़े उदाहरण के तौर पर, ईस्ट दिल्ली के जीटीबी अस्पताल की एक बिल्डिंग, जिसमें 1000 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया गया, लेकिन निर्माण अधूरा पड़ा है। इससे साफ संकेत मिलता है कि घोटाले में बड़े पैमाने पर धांधली हुई है।
इसी तरह, PWD मंत्री आतिशी मारलेना और मनीष सिसोदिया, जो उस दौरान उपमुख्यमंत्री थे, उनके कार्यकाल के दौरान भी निर्माण कार्यों में लंबी देरी और बजट में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में सवाल उठता है, क्या इन नेताओं को अब कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा? इसके अलावा, सत्येंद्र जैन, जिनका नाम पहले ही शराब घोटाले में फंसा हुआ है, अब निर्माण कार्यों में भी जिम्मेदार ठहराए जा सकते हैं।
क्या वह केंद्र सरकार की जांच के घेरे में आएंगे? इसी के साथ, आतिशी मारलेना का कार्यकाल भी विवाद से भरा रहा है। हाल ही में, रेखा गुप्ता ने निर्माण कार्यों में देरी और बजट में बडौती के लिए जांच के आदेश दिए हैं। अगर जांच में ये साबित होता है कि उनके कार्यकाल के दौरान भी घोटाले हुए, तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई हो सकती है। क्या यह आम आदमी पार्टी के लिए एक और झटका साबित होगा? क्या अरविंद केजरीवाल को भी अब सवालों के घेरे में लाया जाएगा?
क्योंकि जिन मंत्रियों और अधिकारियों के तहत ये सभी मामले हुए, उनकी जिम्मेदारी सीधे मुख्यमंत्री के स्तर तक जाती है। जरा सोचिए, क्या दिल्ली सरकार की छवि अब सच्चाई के सामने आएगी या ये सब सिर्फ एक और राजनीतिक साजिश है? अब, आने वाले दिनों में यह देखना होगा कि क्या आम आदमी पार्टी के मंत्री इस बार भी बच पाएंगे या फिर जांच की प्रक्रिया के चलते कुछ बड़े नामों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। ऐसी ही और बड़ी ख़बरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ