Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है दिल्ली से, दिल्ली सरकार ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को रोकने लिए, नयी बनी सरकार पुरे जोर-शोर से काम कर रही है। सायद बीजेपी दिल्ली की जनता को दिखाना चाहती है की उन्हें चुन कर दिल्ली की जनता ने बहुत सही किया है।
दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल। दरअसल पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते हालत देख ये फैसला किया है की दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। पर्यावरण मंत्री सिरसा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है, पुरे भारत में दिल्ली में सबसे ज्यादा प्रदूषण है।
दिल्ली की जनता को खुली हवा में सांस लेने में भी दिक्कत होती है। और प्रदूषण की वजह से न जाने कितनी ही नयी-नयी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में प्रदूषण को रोकने के लिए, लिया गया ये फैसला काफी हद तक सही साबित हो सकता है। पर इसी के साथ कई सवाल भी उठ रहे है, की मजदुर आदमी, आर्थिक रूप से कमजोर आदमी नयी गाडी कहा से लाये।
ये बात तो साफ़ है की भारत में ऐसे कई लोग है जो 20-20 साल पुरानी गाड़िया चलाते है। उनका क्या होगा? क्या ये नियम गरीब तबके के लोगो को ध्यान में रखते हुए नहीं बनाया गया। एक तरफ इस नियम से दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या खत्म हो सकती है, तो दूसरी तरफ दिल्ली की जनता के एक बहुत ही अहम हिस्से की परेशानिया बढ़ भी सकती है। पर्यावरण मंत्री का कहना है की 15 साल पुराने वाहनों को पेट्रोल नहीं दिया जाएगा, 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही है ये प्रदूषण को रोकने की बीजेपी की पहली कोशिश। आपका क्या ख्याल है सरकार के उठाये इस कदम के बारे में, हमे कमेंट करके जरूर बताये। ऐसी ही और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।