पंजाब में लगी माफिया राज की लंका!!! मान ने अपनाया योगी का रास्ता।

यूपी मॉडल अब पंजाब में भी हिट होता जा रहा है, योगी फोर्स जैसे एक्शन लेती है जैसे बुलडोजर चलाती है जैसे ताबड़तोड़ कारवाही करती है ठीक वैसे ही पंजाब में मान सरकार जबरदस्त एक्शन कर रही है। गैंगस्टर हो, ड्रग पेडलर हो, हर किसी पर एक्शन हो रहा है। दरअसल पंजाब के तरण-तारण में मान सरकार की पुलिस ने मुठभेड़ में दो गैंगस्टर के पैरों में गोली मारी, मोहाली में गोल्डी बराड़ के गुर्गे को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया गया।

बोहाली के चंडीगढ़ अंबाला हाईवे पर घग्गर नदी के पास पुलिस और मलकीत सिंह और मैक्सी में मुठभेड़ में एनकाउंटर के दौरान मैक्सी को पैर में गोली लगी। बता दें कि अमृतसर के सांसी में रहने वाला मैक्सी गोल्डी बराड और गोल्डी ढलम के इशारे पर फिरौती लेता था, पिछले महीने जनवरी में 50 लाख रूपए के लिए मैक्सी ने प्रॉपर्टी डीलर से फिरौती की मांग की।

गोल्डी बराड़ के इस गुर्गे पर फिरौती और आर्म्स एक्ट के तहत कई केस दर्ज है, योगी फोर्स की तर्ज पर मान सरकार की पुलिस का बदमाशों से निपटने के तरीके से, पंजाब के अपराधियों में हड़काम मच गया। पर सिर्फ यही नहीं, भगवंत मान सरकार ने पंजाब को लंबे समय से परेशान करने वाले नशे, के विरुद्ध भी महायुद्ध छेड़ दिया है। आज सुबह जब लोगों की नींद तक नहीं खुली तबतक पुलिस कई जिलों में ताबड़ तोड़ छापेमारी कर चुकी थी।

ऑपरेशन कासो के तहत पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों के घर में ताबड़तोड़ रेड मारी फिरोजपुर, मानसा, जरमर, संगरूर, कोटकपुरा, मोगा और पटियाला समेत कई जिलों में ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने पहले पूरे इलाके को चारों तरफ से सील किया। घरों में तलाशी की और नशे की सौदागर में डर की लहर उठ गयी। पटयाला पुलिस ने सुबह-सुबह नशे के खिलाफ जो सर्च ऑपरेशन चलाया था. .

इस ऑपरेशन में पटयाला पुलिस को बड़ी कामयाबी भी मिली है। एक घर में पौने लाख के करीब कैश पाया गया तो एक गाड़ी भी मिली है और इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक कंडा भी मिला है। जिस कंडे के जरिए नशा तोला जाता था। पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ ऑपरेशन कासो शुरू किया। आज 750 ठिकानों पर छापेमारी की 12,000 से ज्यादा पुलिस के जवान शामिल थे। करीब एक दशक से ड्रग्स के कारोबार ने पंजाब को नशे के नर्फ में धकेला है। इसी के खिलाफ मान सरकार ने ये युद्ध छेड़ा दिया है। अब देखना ये होगा की मान सरकार कितना जल्दी पंजाब में ये गैंगस्टर और ड्रग माफिया का खेल खत्म करती है। ऐसी ही और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *