Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

महाकुंभ प्रयागराज के बाद अब मथुरा वृंदावन में ब्रज की होली में मुसलमानों की एंट्री बैन करने की मांग की गयी है। श्री कृष्ण जन्मभूमि के अध्यक्ष दिनेश फलारी ने सीएम योगी को खून से एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें कहा गया है कि मुसलमानों की ब्रज की होली में एंट्री पर बैन लगाया जाए।
यह लोग मिठाइयों पर थूक सकते हैं, वहीं मथुरा के संतों का कहना है कि ब्रज की होली देखने देश दुनिया से लोग मथुरा आते हैं, होली पर ब्रज में मुस्लिमों की एंट्री बैन होनी चाहिए। मथुरा में भी महाकुम्भ फार्मूला लागू हो। ब्रज क्षेत्र में मथुरा, वृंदावन, नंदगांव, बरसाना, गोकुल, दाऊजी सभी जगह होली के दौरान मुस्लिम समाज के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की गुहार लगाई है।
मथुरा के संतों ने CM सीएम योगी से मांग की है और कहा है माननीय मुख्यमंत्री से यही उम्मीद है क्योंकि वह हमारे हिंदुओं के हीरो हैं।
उनसे यही प्रार्थना करते हैं कि मुसलमानों को हमारे होली जैसे पवित्र त्यौहार से दूर रखा जाए। होली पर मुसलमानों को बैन करने की मांग कि अब विवाद का मुद्दा बन गया है। विश्व प्रसिद्ध राधा रानी धाम, बांके बिहारी में होली का रंग चढ़ने लगा है। ब्रज की होली को देखने के लिए देश दुनिया से लोग ब्रज पहुंच रहे हैं।
इस मांग को लेकर काफी सियासी विवाद भी खड़े हो रहे है। एक तरफ कहा जा रहा है की किसी को त्यौहार मानाने से कैसे रोका जा सकता है तो वही दूसरी तरफ ये आरोप लग रहे की मुसलमान प्रसाद पर थूकते है। जिस से हिन्दुओ की धार्मिक भावनाओ को ढेस पहुँचती है। इस विवाद पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट करके जरूर बताये साथ ही जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।