संसद में हंगामा: राहुल गांधी का वोटर लिस्ट पर विरोध, DMK सांसदों का NEP और ट्राय-लैंग्वेज नीति पर बवाल!

संसद के बजट सत्र का दूसरा दिन सोमवार को हंगामे के साथ शुरू हुआ! लोकसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट को लेकर विपक्ष का जोरदार विरोध किया। उन्होंने कहा कि देशभर में वोटर लिस्ट पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं और पूरा विपक्ष इस मुद्दे पर चर्चा चाहता है।

लेकिन यह हंगामा यहीं खत्म नहीं हुआ। सुबह होते ही DMK सांसदों ने लोकसभा में बवाल मचा दिया। वे नई शिक्षा नीति (NEP) और tri-language नीति का विरोध कर रहे थे। इन सांसदों ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पास जाकर जोरदार नारेबाजी की, जिसके बाद स्पीकर ने कार्यवाही को दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दिया।

दरअसल, केंद्र सरकार के द्वारा लागू की गई NEP के तहत तीन भाषाएं पढ़ाना अनिवार्य किया गया है – स्थानीय भाषा के साथ हिंदी और अंग्रेजी पड़ना कंपल्सरी है । लेकिन तमिलनाडु सरकार इसका विरोध कर रही है, और DMK सांसद इसे तमिल पर हिंदी की ‘जबरदस्ती’ थोपने का आरोप लगा रहे हैं।

विवाद पर शिक्षा मंत्री ने DMK सांसदों पर तीखा हमला किया और उन्हें ‘बेईमान’ तक कह डाला। मंत्री ने कहा कि ये लोग तमिलनाडु के छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं और सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। क्या यह हंगामा सिर्फ राजनीति का हिस्सा है, या वाकई में छात्रों के भविष्य की चिंता है? यह सवाल अब तक बना हुआ है!” फ़िलहाल इस खबर में इतना ही ऐसी ही और बड़ी खबरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *