संभल में हाई कोर्ट के आदेश की अवहेलना, लाउडस्पीकर से अजान देने पर इमाम गिरफ्तार

ये रमजान बिना लाउड स्पीकर होगी अजान !!!
रमजान का महीना चल रहा है, होली का त्यौहार आने वाला है। जिस दिन होली है उसी दिन जुम्मे की नमाज भी है, उत्तर प्रदेश प्रशासन हाई अलर्ट पर है लेकिन पूरे उत्तर प्रदेश से ज्यादा हाई अलर्ट पर संभल है जहां के अनु चौधरी के एक बयान पर सियासी घमासान छिड़ा है।

इस बात पर बवाल और ज्यादा तब बढ़ जाता है जब सूबे के मुख्यमंत्री अनु चौधरी का समर्थन कर देते हैं, संभल में प्रशासन इतना सख्त है उसके बाद भी कैसे यहां हाई कोर्ट के एक आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ा दी जाती हैं। दरअसल इलाहाबाद हाई कोर्ट अपने एक आदेश में लाउड स्पीकर को लेकर कहता है कि लाउड स्पीकर, अजान इस्लाम का हिस्सा नहीं है।

किसी भी मस्जिद से लाउड स्पीकर से अजान, दूसरे लोगों के अधिकारों में हस्तक्षेप करना है। हाई कोर्ट के इस आदेश के बाद जिन-जिन मस्जिदों में लाउड स्पीकर से अजान दी जाती थी। उनके लिए प्रशासन की तरफ से एक गाइडलाइन जारी की गई थी। गाइडलाइन में कहा गया था कि किसी भी धार्मिक स्थल से लाउड स्पीकर की आवाज धार्मिक स्थल के भीतर ही रहनी चाहिए। बाहर नहीं आनी चाहिए लेकिन संभल में ना तो हाईकोर्ट के आदेश को माना गया और ना ही प्रशासन की गाइडलाइन की लाज रखी गई।

हाई कोर्ट के आदेश को दरकिनार करते हुए संभल की चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पंजाबि आन में मस्जिद पर इमाम हाफिज शकील शमशी लाउड स्पीकर से तेज आवाज में अजान दे रहा था। पुलिस कर्मियों ने मौके पर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद लाउडस्पीकर को जब्त किया गया और उसका बकायदा वीडियो भी बनाया गया।

वहीं मस्जिद के इमाम हाफिज शकील शमसी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कानूनी कारवाई की भी जा रही है. इमाम ने जो काम किया उसकी बाकायदा प्रशासन के पास वीडियोग्राफी मौजूद है और इसे कोर्ट के आदेश की अवहेलना माना गया है। हालांकि संभल में ये कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी छह सात ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

साथ ही कुछ इमाम को मस्जिद के ऊपर खड़े होकर मुंह से अजान देने की भी संभल में तस्वीरें काफी ज्यादा वायरल हुई थी लेकिन जिस तरह से इमाम ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना की है उसके बाद इस कारवाही को प्रशासन नजीर बनाना चाहता है जिससे आगे भविष्य में ऐसी हरकत कोई और ना कर सके। फ़िलहाल इस खबर में इतना ही ऐसी हियर बड़ी ख़बरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान न्यूज़ के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *