Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर आ रही है पंजाब से, पंजाब में किसानों ने आज चंडीगढ़ मार्च का ऐलान कर दिया है। किसान संगठनों ने अगले एक हफ्ते तक के धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है। इन सब के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार पूरी तरह से अब अलर्ट मोड पर नजर आ रही है और किसान नेताओं पर एक्शन लेना भी शुरू हो चुका है।
मान सरकार ने चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग लगा दी है और रास्ते को डायवर्ट भी किया गया है। पहले से ही ऐलान कर दिया गया था, चंडीगढ़ मार्च का, हालांकि पहले बैठक भी हुई. भगवंत मान से मुलाकात हुई, लेकिन बैठक बेनतीजा निकली। 5 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन से पहले पंजाब में बड़ा एक्शन हुआ है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पुलिस की रात भर कारवाही चली किसान संगठनों के नेताओं के घरों पर छापेमारी की। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता बलवीर सिंह राजेवाडी की 18 मांगों को लेकर टकराव जारी है, हाल ही में दोनों पक्षों की बैठकमें कुछ नतीजा नहीं निकल कर आ पाया।
किसानों का आरोप है कि सीएम मान उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं, बैठक के तुरंत बाद किसानों ने 5 मार्च को चंडीगढ़ कूज़ का ऐलान कर दिया। पंजाब में किसानो और मान सरकार के बिच 18 मांगो को लेकर टकराव जारी है। वहीं इसकी वजह से अब पंजाब सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर आ गई है।
बीजेपी के प्रवक्ता दिल्ली से ही मान सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इस टकराव का क्या नतीज निकलता है, क्या मान सरकार किसानो की मांग के आगे झुकेगी ? या किसान हार मान लेंगे ये तो वक्त ही बताएगा ऐसी ही और बड़ी ख़बरों के लिए जुड़े रहे हिंदुस्तान लाइव न्यूज़ के साथ।