Book VIP Number For Car Bike

Book VIP Number For Car Bike: अपनी गाड़ी के लिए वीआईपी नंबर कैसे बुक करे

Book VIP Number For Car Bike: हर व्यक्ति अपनी कार, बाइक जरूर खरीदना चाहता है। बाइक ज्यादातर लोग खरीद लेते हैं। कार, बाइक खरीदते समय हम एक अच्छा नंबर सेलेक्ट करना चाहते हैं। क्या आपने सोचा है कि अपनी कार, बाइक के लिए आप VIP नंबर भी प्राप्त कर सकते हैं? बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जिनके पास पैसे की कमी नहीं होती है। ऐसे में वह अपनी कार के लिए पसंदीदा नंबर प्राप्त करने के लिए लाखों रुपए भी खर्च कर देते हैं।

अगर आप भी अपनी कार, बाइक के लिए VIP नंबर प्राप्त करना चाहते हैं तो इसकी पूरी प्रक्रिया की जानकारी हम आपको देने वाले हैं। इसके लिए आपको नीचे दी गई डिटेल को ध्यान से पढ़ना है।

Book VIP Number For Car, Bike

बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो अपनी कार, बाइक के लिए VIP नंबर लेना चाहते हैं, लेकिन उन्हें इसके लिए पूरी प्रक्रिया पता नहीं होती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको पूरी प्रक्रिया बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन VIP नंबर के लिए अप्लाई कर सकते हैं, कैसे नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं और इसके लिए आपको कितना खर्चा करना पड़ेगा।

VIP नंबर के लिए लगने वाली फीस

अगर आप एक VIP नंबर लेना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए एक फीस जमा करनी होती है। अलग-अलग राज्यों में, अलग-अलग प्रकार के वाहनों और अलग-अलग प्रकार के नंबर के लिए अलग-अलग फीस होती है। आपको यह फीस अपने RTO में जमा करवानी होती है। इसके लिए आपको एक निश्चित समय भी दिया जाता है। आइए जानते हैं कि कौन-सी नंबर कैटेगरी के लिए कितनी फीस आपको लगभग जमा करनी होती है।

Category Examples of numbersBooking amount   
सुपर एलीट   0001      ₹5 लाख  
सिंगल डिजिट 0003, 0005, 0009  ₹3 लाख
सेमी-फैंसी नंबर    0100, 0666, 4444, 8000 ₹2 लाख   
अन्य   0786, 0010 to 0099    ₹1 लाख  

कई बार नीलामी प्रक्रिया में बोली बहुत ज्यादा आगे बढ़ जाती है और किसी नंबर के लिए बहुत ज्यादा पैसा भी आपको खर्च करना पड़ सकता है। यह सब नीलामी प्रक्रिया में लगने वाली बोली पर निर्भर करता है।

Book VIP Number For Car, Bike Full Process

  • यहां पर आपको एक पब्लिक यूजर के रूप में वेबसाइट पर register करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको अपना स्टेट नाम, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद आपको अपनी लॉगिन डिटेल का उपयोग करके पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है।
  • इसके बाद मेनू बार में आपको User Other Services टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपको Search By Number का ऑप्शन मिलेगा, उस पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको वह नंबर दर्ज करना है और E-Auction के टैब पर क्लिक कर देना है।
  • इसके बाद आपके सामने एक list ओपन हो जाती है, आप जो नंबर सेलेक्ट करना चाहते हैं, उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक application form आपके सामने स्क्रीन पर खुल जाता है।
  • यहां पर विभिन्न प्रकार की डिटेल आपको दर्ज करनी होगी।
  • इसके लिए आपको एक फीस का भुगतान करना होता है, जो आपको ऑनलाइन जमा करनी होगी।
  • फीस जमा करने के बाद आप नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।
  • नीलामी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होती है, ऐसे में अब घर बैठे ही इसमें हिस्सा ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *