BOI Yuva Udyami Yojana: अगर आप पढ़े-लिखे बेरोजगार हैं और खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन बिना पैसे के आप नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में युवा उद्यमी योजना की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत आप बिना किसी गारंटी के लोन प्राप्त कर सकते हैं और खुद का बिजनेस शुरू करने के क्षेत्र में आगे कदम बढ़ा सकते हैं।
अगर आप भी बैंक ऑफ इंडिया की इस युवा उद्यमी योजना का लाभ उठाना चाहते हैं और खुद का स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं, तो यहां पर नीचे दी गई जानकारी आपके लिए उपयोगी साबित होगी।
BOI Yuva Udyami Yojana क्या है?
बैंक ऑफ इंडिया द्वारा शुरू की गई इस योजना के माध्यम से देश में जो बेरोजगार युवा खुद का स्टार्टअप या छोटा व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसे की कमी से नहीं कर पा रहे हैं, तो उन्हें बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किया जा रहा है, ताकि इस प्रकार के लोन से वे अपने बिजनेस करने का सपना पूरा कर सकें।
युवा उद्यमी योजना का उद्देश्य
युवा उद्यमी योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ऐसा अवसर प्रदान करना है, जिसकी वजह से जो बिजनेस का सपना वे देख रहे हैं, उसको पूरा किया जा सके। युवाओं के बिजनेस के सपने को हकीकत बनाने के लिए युवक उद्यमी योजना के माध्यम से बिना किसी गारंटी के लोन प्रदान किया जाता है।
युवा उद्यमी योजना के लाभ और विशेषताएं
इस योजना के अंतर्गत लोन प्राप्त करने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी गारंटी की आवश्यकता नहीं है।
लोन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत ही सिंपल है।
यह लोन बहुत ही कम ब्याज पर उपलब्ध करवाया जाता है।
अगर आप खुद का स्टार्टअप या बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो यह लोन आपके लिए उपयोगी साबित होगा।
यह लोन मुद्रा लोन योजना और स्टार्टअप इंडिया योजना के साथ जोड़ा गया है।
युवा उद्यमी योजना की पात्रता
योजना के अंतर्गत भारतीय युवा आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
आवेदन करने के लिए आपके पास एक अच्छा बिजनेस आइडिया होना चाहिए।
आवेदन करने का कारण फंडिंग की कमी होना चाहिए।
छोटे-छोटे स्टार्टअप करने वाले और छोटे व्यवसाय अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे युवा, जो बिजनेस के लिए पहले कभी लोन नहीं ले पाए हैं।