Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भारतीय सेना द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 22 जनवरी 2025 के बीच छावनी स्थित एएमसी सेंटर एवं कॉलेज के एएमसी स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है। यह भर्ती रैली उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के उम्मीदवारों के लिए है, जिन्हें मुख्यालय भर्ती कार्यालय, लखनऊ द्वारा आमंत्रित किया गया है। रैली में अग्निवीर (जीडी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (कार्यालय सहायक), और अग्निवीर (ट्रेड्समैन) पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
भर्ती रैली में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजे जा चुके हैं। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड में दी गई तिथि और समय के अनुसार तड़के सुबह 2 बजे एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम, लखनऊ में रिपोर्ट करना होगा।
भर्ती प्रक्रिया में दौड़ और अन्य परीक्षणों का आयोजन होगा, जिसके लिए सभी अभ्यर्थियों को पहले से अभ्यास करने की सलाह दी गई है। साथ ही, सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेजों को मूल रूप में साथ लाने की हिदायत दी गई है।
इस रैली में उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के लगभग 10,000 उम्मीदवार हिस्सा लेंगे, जिन्होंने अप्रैल 2024 में आयोजित ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) पास किया है। ये जिले हैं:
यह भर्ती रैली भारतीय सेना में सेवा करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे दौड़ और अन्य परीक्षणों के लिए अच्छी तरह से तैयारी करें और समय पर पहुंचकर भारतीय सेना में अपनी भूमिका सुनिश्चित करें।