Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

NariShakti Doot App: महाराष्ट्र सरकार ने कुछ समय पहले ही गूगल प्ले स्टोर पर नारीशक्ति दूत ऐप को लांच किया है। इस ऐप का उपयोग करके महाराष्ट्र में निवास करने वाली कोई भी महिला माझी लाडकी बहीण योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकती है। इसके लिए बस उसे अपने मोबाइल फोन में नारीशक्ति दूत ऐप को इंस्टॉल करना होता है। आवेदन करने वाली महिलाओं को हर महीने ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि सरकार द्वारा प्रदान की जा रही है। योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस ऐप के बारे में सभी जानकारी होना जरूरी है।
आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि नारीशक्ति दूत ऐप क्या है? कैसे आप इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल कर सकते हैं? कैसे इस ऐप की मदद से आप माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन कर पाएंगे। ऐसी सभी जानकारी के लिए आर्टिकल में नीचे दी गई डिटेल को ध्यान से पढ़ें।
| ऐप नाम | नारी शक्ति दूत ऐप |
| योजना का नाम | माझी लाडकी बहीण योजना |
| लॉन्चिंग | महाराष्ट्र सरकार |
| लाभार्थी | महाराष्ट्र की सभी महिलाएँ |
| राज्य | महाराष्ट्र |
| लाभ | सरकारी दफ्तर के बिना योजना के लिए आवेदन |
| उद्देश्य | ऑनलाइन आवेदन को आसान बनाना |
| साल | 2024 |
| आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
| ऐप लिंक | Narishakti Doot |
| आधिकारिक वेबसाइट | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
महाराष्ट्र में माझी लाडकी बहीण योजना काफी समय से चलाई जा रही है वेबसाइट के माध्यम से महिलाओं को इस योजना में आवेदन करने में काफी समस्या हो रही थी। इसी के लिए सरकार ने नारीशक्ति दूत ऐप को लांच किया है। इस ऐप के माध्यम से अब महिलाएं अपने मोबाइल के माध्यम से योजना में आवेदन कर सकती हैं और सरकार द्वारा दी जा रही 1500 रुपए की आर्थिक सहायता राशि का लाभ उठा सकती हैं। इस ऐप के माध्यम से कोई भी तलाकशुदा, निराश्रित, परित्यक्ता, विधवा, विवाहित महिलाएं आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
नारीशक्ति दूत ऐप को लॉन्च करने का मुख्य उद्देश्य माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन की प्रक्रिया को सरल बनाना है। इसके साथ ही योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं समय-समय पर सभी किस्तों की डिटेल और अपनी स्टेटस को ट्रैक कर सकती हैं। इसके लिए किसी भी सरकारी कार्यालय में चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं है। मोबाइल में इंस्टॉल किया गया नारीशक्ति दूत ऐप आपके काम आता है।
नारीशक्ति दूत ऐप पर रजिस्ट्रेशन की कोई भी अंतिम तिथि नहीं रखी गई है। हालांकि माझी लाडकी बहीण योजना में समय-समय पर आवेदन करने की तिथियां शुरू की जाती हैं। जिन महिलाओं ने माझी लाडकी बहीण योजना में आवेदन कर दिया है। वह इस ऐप का उपयोग करके आसानी से अपनी योजना की स्टेटस चेक कर सकती हैं।
नारीशक्ति दूत ऐप इंस्टॉल करने की स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस हम आपको नीचे बता रहे हैं। आर्टिकल के शुरू में आपको ऐप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक मिल जाएगा, आप उसके ऊपर क्लिक कर सकते हैं।
ऊपर बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करके अगर आपने नारीशक्ति दूत ऐप इंस्टॉल कर लिया है तो नीचे बताई गई प्रक्रिया को फॉलो करें।



नारीशक्ति दूत ऐप के माध्यम से माझी लाडकी बहीण योजना में आसानी से आवेदन किया जा सकता है।

नारीशक्ति दूत ऐप के बारे में हमने इस आर्टिकल में आपको कई प्रकार की महत्वपूर्ण जानकारी दी है। फिर भी ऐसा हो सकता है कि आपको इस ऐप को उपयोग करने में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ रहा हो। ऐसी स्थिति में 9075850547 पर संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।